fast khaber:-पति पत्नी ने साथ मिलकर दिया रेप को अंजाम, दोस्त की पत्नी को बनाया हवस का शिकार


भारत में आए दिन बलात्कार से जुड़ी खबरे सुनने को मिलती रहती हैं. जब हम किसी रेप करने वाले आदमी को देखते हैं तो बहुत गुस्सा आता हैं. जरा सोचो यदि आपका पति किसी का रेप कर दे तो आप क्या करोगे? उसे मारोगे, पिटोगे, जिंदगी भर उसका मुंह नहीं देखना चाहोगे. लेकिन हाल ही में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से एक ऐसा मामला सामने आया हैं जिसमे पति अन्य महिला का बलात्कार कर रहा था और पत्नी उसे रोकने की बजाए इसकी रिकॉर्डिंग कर रही थी. आये विस्तार से जानते हैं क्या हैं पूरा मामला…


ये सनसनीखेज मामला इंदौर के आजाद नगर की पिंक सिटी का हैं. यहाँ 29 वर्षीय एक युवती अपने पति के साथ रहती हैं. पीड़िता का पति और आरोपी अर्जुन अच्छे दोस्त थे. दोनों साथ में ड्राइवर का काम करते हैं. एक दिन पीड़ित युवती ने अपने पति से फेशियल करवाने के लिए किसी ब्यूटी पार्लर ले जाने को कहा. इस पर पति बोला कि वो अपने दोस्त अर्जुन की बीवी रीना को फेशियल करने भेज देगा, वो ये सब काम अच्छे से जानती हैंइसके बाद पीड़िता के पति के कहने पर अर्जुन अपनी बीवी रीना को लेकर आ गया. इस समय पीड़िता का पति घर में मौजूद नहीं था. युवती को अकेला देख अर्जुन अपनी बीवी रीना के साथ मिलने के बहाने घर में घुस गया. फिर अर्जुन ने अपने दोस्त की बीवी को जान से मारने की धमकी देकर उसका बलात्कार कर दिया.

आरोपी की बीवी ने की रेप की रिकॉर्डिंग


इस दौरान आरोपी अर्जुन की बीवी वहीँ कमरे में मौजूद थी. उसने अपने पति को पीड़िता का बलात्कार करने से नहीं रोका बल्कि वो खुद इसका मोबाइल से विडियो बनाने लगी. इसके बाद अर्जुन ने पीड़िता को रेप का विडियो पति को दिखा कर भड़काने की धमकी दी. साथ ही अर्जुन ने ये भी बोला कि इस बारे में किसी को बताया तो जान से मार दूंगा.

6 महीने तक करता रहा पत्नी की मदद से बलात्कार


म्पति अर्जुन और रीना पीड़िता को लगभग 6 महीने तक इसी तरह ब्लैकमेल कर और डरा धमका कर उसका बलात्कार करते रहे. जब पीड़िता के सब्र का बाँध टूटा तो उसने पूरा किस्सा अपने पति को बता दिया. इसके बाद पीड़िता और उसके पति ने अर्जुन और रीना के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी.पुलिस ने अर्जुन और उसकी पत्नी रीना को हिरासत में ले लिया हैं और आगे की करवाई कर रही हैं.

Comments

Popular posts from this blog

taja khabar.:-क्लास रूम में ही छात्र छात्रा करने लगे शर्मनाक हरकत, अकेले में देखे विडियो…

fast news:-प्रेमी की इस घिनौनी हरकत को झेल न सकी प्रेमिका और गुस्सा में आकर सबको बता दी ये बड़ी बात !

braking news;-दावा है लड़कियों और हाथी की ये GIF देखकर आप हंस हंस कर लोट पोट हो जायेगे