Taza News:-इन्हें देख खुद को कीचड़ में जाने से नहीं रोक पाएंगे आप!इस जगह सिर्फ कीचड़ में खेली जाती है होली, Tasveer Yaha Dekhye


फागुन का महीना शुरू होते ही होली की मस्‍ती की रंग सब पर चढ़ने लगता है सिर्फ भारत ही पूरी दुनिया में होली का त्यौहार अपनी परंपरा के अनुसार अलग अंदाज से मनाई जाती है। दुनिया के कई इलाकों में

 भी ऐसे ही त्‍योहार मनाए जाते हैं जिनकी सूरत काफी हद तक हमारी होली से जुड़ी हुई लगती है।ऐसे त्‍योहारों में थाईलैंड में मनाया जाने वाला ‘सॉन्‍गकरण’, स्‍पेन का ‘ला टॉमाटीना’, साउथ कोरिया का ‘बोरयॉन्‍ग मड फेस्टिवल’ जैसे कई उत्‍सव हैं जो हमारी होली जैसा ही कुछ जश्‍न मनाते हैं। जबकि आस्ट्रेलिया के कई शहरों में बसे भारतीयों द्वारा देशी-विदेशी तरीके से होली का त्यौहार मनाया जाता है। होली मनाने का सबका अलग-अलग तरीका होता है। हम होली को लेकर ऐसे ही कुछ पढ़ रहे थे

 कि कुछ हैरान होली मनाने के तरीके हमारे सामने आए तो सोचा कि आप लोगों के साथ भी शेयर कर लें।
जब बात हो होली की, तो रंग…मस्ती..उड़ता हुआ गुलाल, ठंडाई…हुल्लड़बाजी की तस्वींरे सामने आ जाती हैं। ये तस्वीरें हिंदुस्तान को ही बयां करती है। दुनिया में भारतीय लोग जब भी होली खेलते हैं, तो रंगों से सराबोर हो जाते हैं।

पर दक्षिण कोरिया में भी होली मनाई जाती है। एकदम उत्तर भारतीय होली की तर्ज पर। उत्तर भारतीय होली यानि सिर्फ रंगो की होली नहीं, बल्कि कीचड़ से भी खेली जाती है। ये होली हमारे गंवई इलाकों में ही खेली जाती है। ठीक ऐसी ही होली दक्षिण कोरिया में भी खेली जाती है। ये बाकायदा 10 दिनों तक खेल जाती है। दक्षिण कोरिया में बोरियांग मड फेस्टिवल की शुरुआत हो गई है। एक-दूसरे को कीचड़ में 

डुबोकर लोग इस उत्सव का मजा लेते हैं। दो हफ्तों तक चलने वाला ये फेस्टिवल राजधानी सियोल के दक्षिण में मौजूद बोरियांग में चल रहा है, जिसमें शामिल होने के लिए हर साल दुनियाभर से 20 से 30 लाख टूरिस्ट पहुंचते हैं। फेस्टिवल के दौरान कीचड़ का पूल बनाया जाता है, जिसमें लोग एक दूसरे को कीचड़ में डुबोते हैं और तरह-तरह के खेल खेलते हैं। इसके साथ ही रंगों वाले कीचड़ से भी लोगों को रंगा जाता 

है। फेस्टिवल के दौरान लोग म्यूजिक और खेल-कूद का भी मजा लेते हैं। बोरियांग में डेचियानों के समुद्र तटों पर भी टूरिस्ट मड फेस्टिवल का मजा लेते दिख जाएंगे। खास बात तो ये है कि इस फेस्टिवल के दौरान जिस कीचड़ का इस्तेमाल किया जाता है, वो मिनिरल से भरपूर होता है। ये कीचड़ स्किन के लिए भी फायदेमंद होती है। कोरिया में मनाए जाने वाले मड फेस्टिवल को आप स्पेन के टोमाटिनो फेस्टिवल

 की तरह देख सकते हैं। दक्षिणी कोरिया के इस मड फेस्टिवल के लिए महिलाएं अपने चेहरे पर रंग लगाती हैं।मड फेस्टिवल में लड़कों की ही तरह लड़कियां भी कीचड़ में होने वाली कुश्ती में पूरे उत्साह से शरीक होती हैं।

Comments

Popular posts from this blog

taja khabar.:-क्लास रूम में ही छात्र छात्रा करने लगे शर्मनाक हरकत, अकेले में देखे विडियो…

fast news:-प्रेमी की इस घिनौनी हरकत को झेल न सकी प्रेमिका और गुस्सा में आकर सबको बता दी ये बड़ी बात !

braking news;-दावा है लड़कियों और हाथी की ये GIF देखकर आप हंस हंस कर लोट पोट हो जायेगे