‘स्वैग से स्वागत’ पर अगर इनका डांस देख लेंगे, तो कैटरीना को भूल जाएंगे आप Yaha Dekhiye


नई दिल्ली: बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ पिछले महीने 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म रिलीज होने से पहले ही इसका एक गाना ‘स्वैग से स्वागत’ लोगों के

 बीच मशहूर हो चुका है. इस गाने में सलमान के साथ कैटरीना कैफ जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं. इतना ही नहीं इस गाने का क्रेज इतना ज्‍यादा युवाओं में बढ़ गया है कि कइयों ने तो इस गाने के डांस स्‍टेप को फॉलो करके अपने डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है.वायरल हो रहा है नोरा फतेही का डांस
यह गाना इतना ज्यादा पॉपुलर हो गया था कि इसका अरेबिक वर्जन भी निकाला गया. अब इस गाने के अरेबिक वर्जन में मॉडल-एक्ट्रेस नोरा फतेही डांस किया है, जिनका वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें, नोरा फतेही ‘बिग बॉस’ की एक्स कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं और वह सलमान खान की काफी बड़ी फैन भी हैं. नोरा ने ‘स्वैग से स्वागत’ पर जबरदस्त डांस किया है.

17 लाख से ज्यादा बार देखा गया वीडियो
इस वीडियो को नोरा अपने यूट्यूब चैनल Nora Fatehi पर अपलोड किया है. इस वीडियो को इसी महीने 2 जनवरी को अपलोड किया था, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. अब तक इस वीडियो को 1,791,942 बार देखा जा चुका है और साथ ही काफी प्रतिक्रियाएं भी मिली हैं.  
लंबे समय बाद नजर आई सलमान-कैटरीना की जोड़ी

बता दें, सलमान और कैटरीना एक लंबे वक्त बाद बड़े पर्दे पर साथ नजर आए. दोनों आखिरी बार फिल्म ‘एक था टाइगर’ में नजर आए थे और अब दोनों एक बार फिर इसके सीक्वल ‘टाइगर जिंदा है’ में दिखाई दिए. इस फिल्म को लेकर शुरुआत से ही दर्शकों और फैन्स के बीच उत्साह बना हुआ था और यही वजह भी रही कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया और जमकर कमाई भी की.  

Comments

Popular posts from this blog

taja khabar.:-क्लास रूम में ही छात्र छात्रा करने लगे शर्मनाक हरकत, अकेले में देखे विडियो…

fast news:-प्रेमी की इस घिनौनी हरकत को झेल न सकी प्रेमिका और गुस्सा में आकर सबको बता दी ये बड़ी बात !

braking news;-दावा है लड़कियों और हाथी की ये GIF देखकर आप हंस हंस कर लोट पोट हो जायेगे